बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के दसिया निवासी राजेन्द्र मोदनवाल ने गांव निवासी तीन सगे भाइयों और एक आरोपी के बेटे पर नशे मे गाली देने, मना करने पर मारने पीटने, जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि गांव निवासी धर्मेन्द्र नशे मे गाली दे रहा था, जिस पर उसने गाली देने से मना किया। इस पर उसने, उसके भाई जितेन्द्र, सुरेश और सुरेश के बेटे प्रियाशुं ने मिलकर मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी, जब उसका भतीजा गोलू उर्फ रितिक, भाई राकेश बीच बचाव करने आये तो उन्हे भी मारा पीटा, जान से मारने की धमकी दी। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस विवेचना कर रही है।