रेल ट्रैक पर मिला अधेड़ व्यक्ति का क्षत विक्षत शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

 

बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गोविंद नगर पूर्वी रेलवे क्रॉसिंग आउटर के पास रेल ट्रैक पर एक अधेड़ व्यक्ति का क्षत विक्षत शव बरामद हुआ।शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और उसकी शिनाख्ती के प्रयास में लगी है।
जानकारी के अनुसार गोरखपुर लखनऊ रेल खंड के गोविंद नगर स्टेशन के पूर्वी आउटर के पास छोटा बढ़या गांव के निकट रेल की पटरी चेक करने वाले कर्मचारियों ने एक व्यक्ति की लाश क्षत विक्षत हालत में देखा, इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षक को दिया। स्टेशन मास्टर द्वारा मेमो के माध्यम से इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली।