*हृदयोगार*
आज है आजादी का पर्व।
हम सबको है इस पर गर्व।
आओ स्वतंत्रता दिवस मनाएं।
अमर शहीदों का गुण गाएं।
हमने दी कितनी कुर्बानी ।
शहीद हुए कितने सेनानी ।
कितना हमने जुल्म सहा है ।
मगर आत्म बल नहीं ढहा है ।
सपने नउम्मीद हो गये ।
कितने वीर शहीद हो गये ।
तब जाकर आजादी आई ।
अपनी भारत मां हरषाई ।
भारत मां के रखवालो का ।
आजादी के मतवालों का ।
‘वर्मा’ शत् शत् नमन करें ।
आतंकवाद का दमन करें ।
भारत मां की व्यथा हरें ।
हम अपना कर्तव्य करें ।
करें देश को हम खुशहाल ।
रहे ना कोई भी कंगाल ।
आओ वंदेमातरम गाएँ ।
आजादी का पर्व मनाएँ ।
*मुक्तक*
घृणा नहीं फैलाने देंगे ।
ईट नहीं बरसाने देंगे ।
अपनी भारत माँ पर वर्मा,
आंच नहीं हम आने देंगे ।
आत्मबल ढहने न देंगे ।
शत्रु को तपने न देंगे ।
जान यह जाए भले पर,
देश को बटने न देंगे ।
*जय हिन्द, जय भारत, जय संविधान*
*डा. वी. के. वर्मा*
*समाजिक कार्यकर्ता/आयुष चिकित्साधिकारी, जिला चिकित्सालय बस्ती*