बस्ती। 3 अगस्त उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में हर्रैया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी को अगवा करने के मामले में गांव की ही एक महिला पर आरोप लगाया गया है। किशोरी की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी पुत्री 29 जुलाई की शाम करीब सात बजे शौच करने गांव के सीवान में गई थी, उसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटी। आरोप लगाया कि गांव निवासी एक महिला अंजली ने पूर्व में उसकी लड़कियों को उठवा लेने और जान से खत्म कर देने की धमकी दी थी। आशंका जताया कि आरोपी ने ही उसकी बेटी का किडनैप किया है। मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।