बस्ती जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पैकोलिया थानाक्षेत्र में शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार व किशोरी की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। इसके साथ ही युवती की मेडिकल जांच करा करके न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया को पूरी करने में जुटी है। पीड़िता की तहरीर के मुताबिक के साथ शादी का झांसा देकर छह माह यौन शोषण करता रहा। इस बीच उसका अश्लील फोटो व वीडियो भी बना लिया जब पीडिता शादी की बात करती तो वीडियो दिखाकर उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करने लगा और शादी से इंकार कर दिया। एफआइआर दर्ज करने की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी एवं ट्रेनीज सीओ यामीन अहमद ने आरोपित को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की बात कही है। पैकोलिया पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने पिपराकाजी निवासी अनीश चौधरी व अमित चौधरी के खिलाफ मुकदमा लिक्खा गया है।