बस्ती जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पुलिस ने कांवड़ यात्रा को लेकर ग्राम प्रधान, होटल ढाबा संचालक, वालंटियरों के साथ बैठक की गई। कांवड़ यात्रा में सुरक्षा की दृष्टि से थाना क्षेत्र के 23 किमी फोरलेन पर 100 वालंटियर तैनात किए जाएंगे। छावनी थाना परिसर में बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीओ हर्रैया अशोक मिश्र ने कांवड़ संघों से बात कर उनकी समस्या जानी। कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरा रेट को लेकर कोई विवाद न हो इस नाते होटल ढाबा संचालक रेटलिस्ट दुकान के आगे लगाएंगे। कांवड़ यात्रा के दौरान मांस व अंडा की दुकान फोरलेन पर नहीं लगाई जाएंगी। मीटिंग में प्रभारी निरीक्षक राजेश तिवारी, चौकी इंचार्ज विक्रमजोत रितेश सिंह, श्याम सुंदर, घनश्याम सिंह, मनोज सिंह, ग्राम प्रधान मो. हारून, विंशु सिंह, अजय कुमार, बच्चाराम यादव सहित अन्य मौजूद रहे।