एमएलसी का प्रतिनिधि मंडल मोहित के परिजनों से मिला

बस्ती जुलाई विपक्षी दल सपा के नेताओं के आंदोलन समाप्त होने के तीन दिन बाद विधान परिषद सदस्य व भाजपा प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश व पूर्व विधायक दयाराम चौधरी के साथ बीजेपी का प्रतिनिधि मंडल शनिवार मोहित यादव घर सुकरौली लालगंज पहुंचा। शोक संतृप्त मोहित के भाई मनीष व मां बदामा देवी से मिल कर उन्हें सांत्वना दी। पुलिस की ओर से विधिक कार्रवाई और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। एमएलसी ने कहा कि छात्र मोहित यादव की अपरहण के बाद हत्या अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं पीड़ादायक है। मोहित का अब तक शव न बरामद होने पर उन्होंने आईजी रेंज से मोबाइल पर बात कर शव बरामद करने और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाई करने को कहा। प्रतिनिधि मंडल में शामिल पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने भी पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने की बात कही। इस मौके ब्लॉक प्रमुख पौली राममिलन यादव, पूर्व प्रमुख खुनियांव मनोज मौर्या, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व संयोजक आदित्य यादव, विवेकांनद यादव, विनय,पवन मिश्रा, शिवप्रसाद यादव, रामप्रीत,सर्वेश यादव, डब्लू यादव, शैलेन्द्र, सुर्गन, श्रवण, जीत बहादुर आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *