साठ वर्षीय बुजुर्ग की लाश लटकती मिले

बस्ती जुलाई उत्तर प्रदेश जिले के गौर थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में संदिग्ध हालत में फंदे लटकती बुजुर्ग की लाश मिली है। घटना की सूचना पर पहुंची गौर पुलिस ने लाश को कब्जे में लिया। शव का पंचायतनामा करके उसे पीएम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बलुआ गांव निवासी दयाराम (60) की उनके घर के पीछे नीम के पेड़ पर फंदे से लटकती हुई लाश मिली है। जान देने की वजह परिजन नहीं बता सके। मृतक की बहू अर्चना ने बताया की रात दस बजे घर के सभी लोगा खाना खा कर सो गए थे। शनिवार को सुबह भोर में तकरीबन पांच जब मैं जगी घर के पीछे जाने पर देखा की ससुर नीम के पेड की डाल पर फंदे से लटके मिले। दयाराम की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है। एक बेटा व दो बेटियां हैं सबकी शादी हो चुकी है। बेटा राकेश गुजरात मे मजदूरी करता है। उसकी पत्नी व बच्चे घर पर ही रहते हैं। घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे एसएचओ ने बताया की मामला प्रथम दृष्टया आत्महत्या का दिख रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह का पता चल सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *