दुबारा आई एसडीआरएफ टीम ,मोहित की लाश तलाशने के लिए


बस्ती  जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मोहित अपहरण- मर्डर केस को अब तक नौ दिन हो चुके हैं। पुलिस मोहित की डेडबाडी कुआनो में अभी तक तलाश नहीं पाई है। शनिवार से फिर एक लखनऊ से आई एसडीआरएफ की 19 सदस्यीय टीम ने उफनाई कुआनो नदी को खंगालना शुरु कर दिया है। इस बार एसडीआरएफ टीम एक हफ्ते तक यहां लगातार कैंप करेगी। पिछली बार आई एसडीआरएफ की सात सदस्यीय टीम ने छह दिनो तक कुआनो में सर्च तलाशी अभियान चलाया था मगर उसे सफलता नहीं मिली। इसी बीच गोंडा में रेल हादसे की सूचना आने के बाद एसडीआरएफ टीम गोंडा में घायल ट्रेन यात्रियों के रेस्कयू के लिए यहां से वापस चली गई थी। अब शनिवार को एसडीआरएफ की 19 सदस्यीय भारी भरकम टीम पुन: एक बार बस्ती आकर कुआनों में सर्च अभियान आरंभ कर दिया है मोहित की लाश तलाशने के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *