खड़े ट्रक से गायब हो गए चार लाख के कंप्यूटर

बस्ती  जुलाई उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में छावनी क्षेत्र के शंकरपुर पेट्रोल पंप पर खड़े डीसीएम का डीसीएम का रस्सा व तिरपाल खोलकर कर उसमें रखे चार लाख रुपए का कंप्यूटर संदिग्ध हालत में चोरी हो गया। चोरी की घटना का पता लगने पर इसकी शिकायत पीडि़त ड्राइवर शोभित दीक्षित निवासी हैदरगढ़ जिला बाराबंकी ने विक्रमजोत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। शुक्रवार की सुबह करीब चार बजे खडी हुई एक डीसीएम से लगभग चार लाख के कम्प्यूटर के सामान चोर ले उड़े। डीसीएम का चालक केबिन में ही सोता रहा और चोरी की घटना हो गई। गया। यह सारी घटना पेट्रोल पंप के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी के फुटेज के मुताबिक डीसीएम के पीछे से पहुंचे एक सफेद रंग की कार में सवार अज्ञात चोरों ने डीसीएम का रस्सा व तिरपाल खोलकर 9 कार्टून (पेटी) उतार लिए। उसमें रखा एलईडी टीवी, प्रोजेक्टर, बैट्री बैकअप, यूपीएस और केबल माउस पार्ट आदि निकाल कर गत्ता वही फेंककर फरार हो गए। सुबह होने पर ड्राइवर जगे तो गाड़ी का तिरपाल खुला देख तत्काल भौचक ड्राइवर शोभित दीक्षित निवासी हैदरगढ़ जिला बाराबंकी ने यह बात पेट्रोल पम्प कर्मचारियों को बताई। पेट्रोल पम्प के मैनेजर ने इसकी सूचना छावनी पुलिस को दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरु कर दी। पुलिस को दिए तहरीर में ड्राइवर ने बताया कि उसकी डीसीएम से नौ कार्टून पेंटी गायब हुए हैं। ड्राइवर शोभित दीक्षित की गाड़ी से सामान चोरी हुआ। पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध सफेद रंग की कार दिखाई दे रही है। दोनों चालकों से पूछताछ कि गयी है वहीं संदिग्ध कार को टोल प्लाजा व हाइवे पर लगे सीसीटीवी के आधार पर  घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *