वैदिक शंखनाद -आचार्य सुरेश जोशी

🔥 ओ३म् 🔥
🐚 *वैदिक शंखनाद*🐚
स्वर्ण जयंती समारोह से उत्साहित *आर्य समाज मंदिर न ई बाजार बस्ती* अपना 🏇 ५१ वां वार्षिकोत्सव 🏇 हर्षोल्लास के साथ मनाने का मन बना चुकी। जनपद बस्ती मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के कुल गुरु 🪭 *महर्षि वशिष्ठ*🪭 जी के नाम से विश्वविख्यात है। जिला आर्य उप्रतिनिधि सभा बस्ती 📚 *ऋषि -मुनियों की सत्य- सनातन वैदिक धर्म* 📚का प्रचार -प्रसार विगत ५० वर्षों से करता चला आ रहा है।🔥 *यज्ञ-योग-संस्कार-आयुर्वेद-चरित्र निर्माण-राष्ट्रभक्ति के साथ समाज सुधार,गो रक्षा* 🔥सत्य सनातन वैदिक संस्कृति के मूल स्तंभ हैं।
आर्य समाज न ई बाजार बस्ती प्रतिवर्ष 🪼 *आर्य जगत के उत्कृष्ट,चिंतन शील, बौद्धिक प्रतिभा से सम्पन्न विद्वानों* 🪼 को आमंत्रित कर ऋषि ऋण से उऋण होने एवं वैदिक संस्कृति की पताका को जन -जन तक पहुंचाने के लिए कृत संकल्प है।
जहां एक और पावन वेद मंत्रों से अग्निहोत्र करके हम ✈️ *पर्यावरण* को शुद्ध करते हैं वहीं दूसरी ओर *युवा शक्ति प्रदर्शन*✈️ द्वारा चरित्रवान युवकों की आधार शिला रखते हैं। हमारे परिवार 🤷‍♂️ *आदर्श परिवार* 🤷‍♂️बनें साथ में हमारी 🦜 *शारीरिक,समाजिक व आत्मिक उन्नति* 🦜 हो इसके लिए विद्वानों के *उत्कृष्ट वेद-व्याख्यान श्रृंखलाएं* भी व्याख्यान वेदी से होती हैं।
समाज में व्याप्त बुराईयों *मद्यपान, जातिवाद,भक्षाभक्ष्य,आपसी फूट,मत -पंथो की निर्मल समीक्षा* के आयोजनों से एक 🏵️ *स्वच्छ+स्वस्थ+उदार*🏵️ मानव समाज की आधार शिला रखने का काम निरंतर *आर्य समाज मंदिर न ई बाजार बस्ती* करते चला आया है।
🌹 *दिब्य संकल्प गोष्ठी*🌹
आर्य समाज मंदिर न ई बाजार बस्ती के *५१ वें वार्षिकोत्सव* को भव्य रूप देने के लिए नगर बस्ती के *आर्य पदाधिकारियों , कार्यकर्ताओं, स्थानीय पुरोहितों व प्रतिष्ठित प्रतिभाओं व स्वयं सेवकों की एक संगोष्ठी* दिनांक २१ जुलाई रविवार 🌻 *गुरु-पूर्णिमा के पावन पर्व* पर आहूत की गई है। जिसमें उपस्थित महानुभावों के सुझाव -सलाह के साथ ही प्रस्तावित एजेंडा पर *सार्वजनिक रूप* से विचार संगोष्ठी होनी है।
🍁 *प्रस्तावित बिंदु*🍁
[१] महोत्सव की सफलता पर विचार।
[२] नगर प्रचार योजना।
[३] वैदिक संस्कृति का जन -जन में प्रसारण।
[४] सपरिवार सत्संग में
सहभागिता।
🥝 पारिवारिक संगोष्ठी 🥝
इक्यावनवें वार्षिकोत्सव को *##घर-घर यज्ञ# अभियान से जोड़ने व सत्य सनातन वैदिक संस्कृति से परिचित कराने हेतु* १० दिन तक नगर बस्ती में वैदिक परिवार संगोष्ठियां चलाई जायेंगी जिसमें प्रतिदिन एक आर्य परिवार में *प्रातः वैदिक यज्ञ+अपराह्न शंका-समाधान और रात्रि में पारिवारिक सत्संग* के कार्यक्रम चलेंगे जिसमें वैदिक धर्म के प्रति समर्पित परिवारों का चयन होगा।
इस कार्यक्रम में *नगर बस्ती* के लब्ध प्रतिष्ठित महानुभावों का समागम है और कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सभा के यशस्वी प्रधान 📍 *ओमप्रकाश आर्य*📍 रहेंगे। कार्यक्रम के संरक्षक *आचार्य सुरेश जोशी वैदिक प्रवक्ता एवं वैदिक भजनोपदेशिका पंडिता रुक्मिणी देवी।संयोजक मंत्री आर्य समाज मंदिर न ई बाजार बस्ती *गरूढ़ ध्वज* पांडेय एवं मीडिया प्रभारी पत्रकार एसोसिएशन अध्यक्ष बस्ती✍️ *विनोद कुमार उपाध्याय* ✍️जी समुपस्थित रहेंगे!
🪷 *ध्येय वाक्य*🪷
आर्यों का धर्मग्रंथ विश्व के कल्याण हेतु वेद ही प्रधान है।
इसमें झूठे किस्से कहानियों का नाम नहीं सत्य के आधार पर भरा सत्य ज्ञान है *१*
इसके बाद लिखे गए अठारह पुराण ईसाई इस्लाम की बस दो दिन की दुकान है।
कहे बृजनंदन सारे मजहब हैं दीपक सम दुनिया में एक वेद ही सूर्य के समान है *२*
🌳 *निवेदक*🌳
आचार्य सुरेश जोशी
आर्यावर्त साधना सदन पटेल नगर दशहराबाग बाराबंकी उत्तर प्रदेश ☎️ *7985414636*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *