नौनिहालों का रोली चंदन और माला पहनाकर स्वागत किया

दुबौलिया। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के निर्देश पर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार द्वारा जारी आदेश के क्रम में जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में आज आने वाले नौलिहालों को रोली चंदन लगाकर स्वागत करना और विशेष भोजन उपलब्ध कराने का कार्य किया गया, इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी दुबौलिया विजय आनंद के पर्यवेक्षण में दुबौलिया ब्लाक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमवापुर राजा के परिसर में विद्यालय आने वाले नौनिहालों को रोली चंदन और माला पहनाकर स्वागत किया गया और प्रतिदिन स्कूल आने के लिए प्रेरित किया गया, विद्यालय परिसर की अभियान चलाकर समुचित साफ सफाई कराई गई, 6 से 14 आयुवर्ग के सभी बच्चों का विद्यालय में अभियान के माध्यम से पंजीकरण, नामांकन हेतु सेवित बस्तियों में संपर्क किया गया, जनपदीय स्काउट शिक्षक कुलदीप सिंह, प्रधानाध्यपक घनश्याम पांडेय, सत्यप्रकाश सिंह, ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह, कमला, विमला, सरिता, जमुना आदि की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *