सिद्धार्थनगर। पत्रकारों के सम्मान तथा उनकी सुरक्षा के लिए जिस भी हद तक जाना पड़ेगा संगठन तैयार है। इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा। संगठन पत्रकार हितों के लिए संघर्ष करता रहा है। यह मिशन आगे भी जारी रहेगा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन बस्ती के मंडल अध्यक्ष डॉ बलराम त्रिपाठी ने उक्त बातें कही।
श्री त्रिपाठी सोमवार को इटवा तहसील मुख्यालय पर बॉम्बे रेस्टोरेंट में आयोजित तहसील इकाई इटवा की समीक्षा बैठक में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। मंडल अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार एक आईना होता है जो हमेशा सत्य का अवलोकन करता है। हमारा भी यही दायित्व है कि समाज को सत्य बात बताएं कभी भी भ्रामक खबरें नहीं परोसनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की निजता का हनन न हो इसका भी ध्यान पत्रकार को रखना चाहिए। संगठन सदैव पत्रकार हितों की रक्षा उनके सम्मान के लिए लड़ता रहा है और आगे भी या मिशन जारी रहेगा। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन एक परिवार है हमें इसी भावना से कार्य करना होगा। हम एकजुट रहेंगे तो किसी की ताकत नहीं है जो आंख दिखा सके। पत्रकारों को अपने जिम्मेदारियां का निर्माण पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करना चाहिए। हमेशा सच को उजागर करने का प्रयास करना चाहिए। जन सरोकारों से जुड़ी समस्याओं को उठाने से क्षेत्र में आपका सम्मान भी बढ़ेगा और आम लोगों को न्याय भी मिलेगा। बैठक को तहसील रामपूजन सोनी ने भी सम्बोधित किया।इसमें मेंहदी रिजवी, रामपूजन सोनी, शैलेन्द्र उपाध्याय,उदयभान सोनी,परवेज अहमद,अनिल सोनी, सज्जन श्रीवास्तव, रमेश चंद्र,अनीस अंसारी ,श्याम नंदन शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।