


अनुराग लक्ष्य 15 सितंबर
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी
मुम्बई संवाददाता ।
एक लंबे अरसे बाद प्रेस क्लब बस्ती के खचाखच भरे सभागार में प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार हर्षित के अति सफल संचालन में हिंदी दिवस एक इतिहास दर्ज कर गया।
वहीं दूसरी तरफ कार्यक्रम के रूह ए रवाँ प्रेस क्लब महा के संयोजन में एक खूबसूरत आयोजन में तब्दील होगा।
साथ ही मुख्य अतिथि पुलिस उप महा निरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी और भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकी नंद की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया।
वैसे तो मुख्य अतिथि सहित एक दर्जन से अधिक वक्ताओं ने हिंदी के पतन और उत्थान पर काफी गहराई से चर्चा परिचर्चा करते हुए नज़र आए लेकिन बीच बीच में कार्यक्रम के संचालक विनोद कुमार उपाध्याय ने जो अपने कुशल संचालन का दायित्व निभाया, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता।
इस दौरान कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों का सम्मान भी किया गया। जिसके वोह सच्चे हकदार भी थे।
इस हिंदी दिवस के कार्यक्रम में समाज से जुड़े व्यक्तियों के साथ शिक्षा जगत और पत्रकारिता से जुड़े हुए लोगों ने अपनी उपस्थित से कार्यक्रम को और भी भव्य बना दिया ।
इस दौरान अजीत श्रीवास्तव राज, राजेंद्र सिंह और सलीम बस्तवी अज़ीज़ी का काव्यपाठ भी हुआ, जिसमें सलीम बस्तवी अज़ीज़ी ने अपने कलाम,
मीरा का भजन या कभी दुष्यन्त की ग़ज़ल,
जब भी पढ़ा ऐसा लगा रसखान है हिन्दी ।
भारत के लिए आज भी वरदान है हिन्दी,
इस देश के सरहद की निगहबान है हिन्दी ।
सुनाकर सभी को बाग़ बाग़ कर दिया ।