सत्संग से ही मानव जीवन की होती है सार्थकता 

कप्तानगंज /  बस्ती – जय गुरु देव महाराज जी का सत्संग कार्यक्रम रमवापुर मे हरीराम यादव के घर पर आयोजित हुआ

सोमवार को एक दिवसीय सत्संग में मुख्य प्रवक्ता के रूप में राम बुझारत ने संबोधित करते हुए कहा कि मानव जीवन में सत्संग की बड़ी आवश्यकता है। अपने जीवन में सत्संग को अपनाए बिना सुख, शांति के सार्थक जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। सत्संग की महिमा की व्याख्या करते हुए राम बुझारत ने कहा कि बड़े भाग्य से मनुष्य का शरीर मिलता है और मनुष्य के शरीर में पूर्व जन्म के पुण्य के अनुसार ही सत्संग की प्राप्ति होती है। सत्संग के माध्यम से हम मोक्ष को पाने का रास्ता पाते हैं। सत्संग से इहलोक और परलोक दोनों को संवारा जा सकता है। इसके लिए पंच पापों से अपने जीवन को बचाना होगा। सत्संग, ध्यान और गुरु के प्रति समर्पण करना होगा सत्संग से सुख की वर्षा होती है लोग सच्चाई के रास्ते पर चलने के लिए सत्संग में सीखते हैं। इसलिए सत्संग का आयोजन मानव समाज को मानवता का पाठ भी समय-समय पर पढ़ाता है सत्संग में मुख्य रूप से तहसील अध्यक्ष विजय मल ब्लाक अध्यक्ष परशुराम रमाकांत पांडे, रामफेर गुप्ता, बेकारू राम गुप्ता, बाबूराम चौधरी, बलराम चौधरी, राम सुरेश वर्मा, कुलदीप यादव, मालती देवी के साथ ग्रामवासी सूर्य प्रकाश यादव, राम प्रकाश यादव, प्रेम प्रकाश, प्रभात चन्द्र, राजित राम यादव तुलसी राम आदि मौजूदगी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *