आठ लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा

बस्त जून उतर प्रदेश के बस्ती जिले में दो विभिन्न स्थानों पर आपसी रंजिश को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है। पुलिस ने पीड़ित से तहरीर लेकर आठ लोगो पर मारपीट व धमकी का केस दर्ज कर कार्रवाई की है। रुधौली थानाक्षेत्र के ग्राम रुधौली खुर्द बसंतपुर गांव में प्रीती पाण्डेय को उसके पट्टीदार पंकज पाण्डेय, अर्जित, नीलू व छोटी ने मिलकर पिटाई कर दी। पुलिस ने दर्ज तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल शुरु कर दी है। मारपीट की दूसरी घटना वाल्टरगंज थानाक्षेत्र के ग्राम पकड़ीभिखी में आई है। अनूसूचित जाति के रामधनी को गांव के ही दबंग लल्लू, लक्ष्मण, रामजी व सिकांडू ने एक राय होकर पिटाई कर दी। सभी मामलों की जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *