बस्ती जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में परिवार रजिस्टर में गलत प्रवृष्टि करने पर महिला सेक्रेटरी समेत दो खिलाफ फ्राड किए जाने का केस कप्तानगंज पुलिस ने दर्ज किया है। कोतवाली थानाक्षेत्र के नारंग रोड जिगिना निवासी हिमांशु चौधरी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि कप्तानगंज ब्लॉक के कौड़ीकोल गांव में पोस्ट रहीं सचिव सुमन ने अपने कार्यकाल के दौरान परिवार रजिस्टर में गांव निवासी बृजभान से साठगांठ करके फर्जी अंकन करा लिया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर धमकी देने व फ्राड किए जाने का केस दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल आरम्भ कर दी गई है।