धनघटा में प्रेस क्लब/मीडिया सेंटर का भव्य उद्घाटन, रिंकू मणि ने फीता काटकर किया शुभारंभ
नीलमणि की पहल से धनघटा को मिला पत्रकारों का अपना मंच, उद्घाटन समारोह में जुटे पत्रकार व गणमान्य लोग
पत्रकारों और वरिष्ठ नागरिकों की मौजूदगी में हुआ भव्य कार्यक्रम, नीलमणि ने पत्रकारों को पेन भेंटकर किया सम्मानित
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर, धनघटा। धनघटा क्षेत्र में शुक्रवार को प्रेस क्लब/मीडिया सेंटर धनघटा का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रिंकू मणि, अध्यक्ष नगर पंचायत हैंसर बाजार, संतकबीरनगर ने फीता काटकर प्रेस क्लब/मीडिया सेंटर का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के पत्रकार बंधुओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं सम्मानित अतिथियों की मौजूदगी रही।
प्रेस क्लब/मीडिया सेंटर की स्थापना नीलमणि, पूर्व प्रत्याशी 314 विधानसभा क्षेत्र धनघटा, संतकबीरनगर के सौजन्य से की गई है। उद्घाटन समारोह में नीलमणि ने उपस्थित सभी पत्रकार बंधुओं, वरिष्ठ नागरिकों एवं सम्मानित अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

उद्घाटन समारोह के दौरान नीलमणि ने उपस्थित पत्रकारों को पेन भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने पत्रकारों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। पत्रकारों को एक साझा मंच उपलब्ध होने से क्षेत्र की जनसमस्याओं और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से सामने रखने में सहयोग मिलेगा।
फीता काटकर उद्घाटन के बाद उपस्थित लोगों ने प्रेस क्लब/मीडिया सेंटर का अवलोकन किया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता, जनहित से जुड़े मुद्दों और क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से सामने रखने को लेकर संवाद भी हुआ। वक्ताओं ने कहा कि प्रेस क्लब/मीडिया सेंटर स्थानीय पत्रकारों के लिए संवाद, विचार-विमर्श और आपसी समन्वय का एक साझा मंच उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों ने प्रेस क्लब/मीडिया सेंटर की स्थापना का स्वागत किया और इसे धनघटा क्षेत्र में पत्रकारिता के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। समारोह में मौजूद लोगों ने नीलमणि की इस पहल की सराहना की।
कार्यक्रम में साहिल खान, जितेन्द्र पाठक,मोनू वर्मा, सदरे आलम खान, मोहन राजभर, बलवंत पांडे, रमेश दुबे, रबी प्रजापति, शिवराम चतुर्वेदी, बीरू गुप्ता, अमित मिश्रा, गंगेश्वर यादव सहित सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे। समारोह में पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा।