बस्ती जून उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मुंडेरवा थानाक्षेत्र में एक महिला को घर में अकेली पाकर युवक जबरन उसके घर में घुस गया और चाकू की नोक पर उसके साथ रेप किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पीड़ित महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच-पड्ताल शुरू कर दी है। अभियुक्त अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर बताया जा रहा है। तहरीर के मुताबिक गांव में महिला अपने घर पर अकेली थी। रात में खाना खाकर सोने के लिए अपना बिस्तर ठीक कर रही थी। इसी बीच एक युवक पुरुषोत्तम मौका देखकर उसके घर में जबरन घुस गया । उसने महिला से चाकू की नोक पर जबरन उसके साथ रेप किया । महिला ने बताया कि उसके पड़ोस का रहने वाला युवक चाकू से ध्मका कर दो बार जब वह घर पर अकेली थी उसके घर में घुस गया और चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ रेप किया। मामले की विवेचना कर रहे एसएसआई कन्हैया पाण्डेय ने बताया कि दर्ज केस के आधार पर मामले की जांच पड़ताल आरम्भ कर दी गई है।