सांस्कृतिक क्लब शैक्षिक उन्नयन में महत्वपूर्ण : प्रो रीना पाठक

बस्ती – महिला पी जी कॉलेज बस्ती में भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा अनुदानित सांस्कृतिक क्लब स्पृहा की स्थापना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रचार प्रसार हेतु की गई है, सांस्कृतिक क्लब के अन्तर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि प्रो रीना पाठक प्राचार्य शिवहर्ष किसान पी जी कॉलेज बस्ती एवं महिला पी जी कॉलेज बस्ती की प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी ने सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया,तत्पश्चात छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया ।

मुख्य अतिथि प्राचार्या प्रो रीना पाठक ने कहा कि सांस्कृतिक क्लब शैक्षिक उन्नयन में महत्वपूर्ण है,राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन से समाज का चतुर्दिक विकास होगा,

प्रख्यात कवि विनोद उपाध्याय हर्षित ने बस्ती की गाथा सुनाकर कार्यक्रम की शानदार शुरुआत की ,तत्पश्चात मशहूर कवि डॉ राम कृष्ण लाल जगमग ने शानदार प्रस्तुति दिया,नारी शक्ति पर श्रवण कुमार दुबे ने अपनी कविता सुनाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया, संगीत शिक्षिका रजनी गुप्ता ने गजल सुनाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया,अनिता श्रीवास्तव,शांभवी शुक्ला,शशि,निशु कुमारी ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया,

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी ने सांस्कृतिक क्लब की महत्ता पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला

कार्यक्रम का संचालन डॉ नूतन यादव डॉ सुधा त्रिपाठी ने किया

इस अवसर पर प्रमुख रूप से डॉ सीमा सिंह,प्रख्यात समाजशास्त्री डा रघुवर पाण्डेय, डा वीना सिंह, डॉ शिवेन्द्र मोहन पांडेय,डा राकेश यादव, डॉ रोहित सिंह,बब्बन पांडेय,विजय प्रकाश चौधरी, डॉ सौम्या पाल,डा सुहासिनी सिंह, डॉ रुचि श्रीवास्तव, डा संतोष यदुवंशी, डॉ पूजा गुप्ता, डा अरुण मणि त्रिपाठी,कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष सूर्या उपाध्याय ,अनुराग शुक्ला , डॉ प्रियंका सिंह, डॉ प्रियंका मिश्र,नेहा श्रीवास्तव, डॉ कमलेश पाण्डेय,अवनीश पांडेय,सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *