स्काउट गाइड टीम द्वारा मतदाता जागरूकता की दिलाई गई शपथ -जिला गाइड कमिश्नर

बस्ती। समान लोकसभा निर्वाचन में शत-शत मत दान के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन जनपद बस्ती में जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी आंद्रा वामसी के निर्देश के क्रम में किये जा रहे हैं, साथ ही साथ शिक्षा विभाग के कार्यक्रम जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड जगदीश प्रसाद शुक्ला एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व जिला उपाध्यक्ष स्काउट गाइड बस्ती अनूप कुमार की देखरेख में स्काउट गाइड टीम द्वारा भी विभिन्न मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम का आयोजन जनपद में आयोजित किया जा रहे हैं, इसी क्रम में आज कन्या राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती की प्रधानाचार्या व जिला गाइड कमिश्नर संधिला चौधरी की पहल पर मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई गई, कार्यक्रम में स्काउट गाइड जिला संस्था बस्ती के जिला सचिव व लीडर ट्रेनर कुलदीप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त लीडर ट्रेनर सत्या पांडेय, जिला संगठन कमिश्नर स्काउट प्रताप शंकर पांडेय, जिला संगठन कमिश्नर गाइड संगीता प्रजापति, विद्यालय गाइड कैप्टन अमृता सिंह, मानवी सिंह, इंद्रा श्रीवास्तव, अंजू वर्मा, पूर्णिमा श्रीवास्तव, श्यामा मैम, अपर्णा, गीता उपाध्याय, दिव्या, हेमलता, शाइस्ता अफरोज, सलमा, कुसुम, जीनत, ट्रेंनिग काउंसलर स्काउट प्रमोद, अनंत आदि लोगों की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *