फ़ूड स्टाल प्रतियोगिता से मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

बस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग के बैनर तले स्वीप कोर टीम के देखरेख में मतदाता जागरूकता से संबंधित फूड स्टॉल मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के विभिन्न विद्यालयों द्वारा फूड स्टाल प्रतियोगिता के अंतर्गत फ्रूट चाट, सलाद, चाट, हलुआ, पानी बताशा, शर्बत आदि बनाया गया और गोष्ठी करते हुए अभिभावकों को मतदाता जागरूकता के लिए प्रेरित किया गया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय पारा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बटेला, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कन्या पूरे हिन्दू पचवस, उच्च प्राथमिक विद्यालय बहेरिया, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कन्या विक्रमजोत, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रमवापुर राजा, प्राथमिक विद्यालय असियापार आदि विद्यालयों की सहभागिता रही, जनपदीय स्वीप कोर टीम सदस्य आशीष श्रीवास्तव, कुलदीप सिंह, राकेश पांडेय, जय प्रकाश श्रीवास्तव, सत्या पाण्डेय, अंगद प्रसाद पांडेय, दिव्यांश त्रिपाठी, नेहा यादव, निधि सिंह आदि की सहभागिता रही। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने बताया आज आयोजित मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम के अंतर्गत फूड स्टाल प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और विद्यालय अब बंद होने वाले हैं तो एक तरीके से मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व जिसमें शत प्रतिशत मतदान करना शामिल है बच्चों ने अभिभावकों के साथ लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भूमिका के निर्वहन को समझा और उनके द्वारा आने वाले 25 में को शतप्रतिशत मतदान के लिए अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *