यह चुनाव भारत के भाग्य का निर्णय करेगा, पीयूष गोयल,

अनुराग लक्ष्य, 17 मई
सलीम बस्तवी अजीज़ी,
मुम्बई संवाददाता।
सियासत के परिदों की अदाकारी का क्या कहना, जिधर भी देखिए उधर लोग अपनी जीत सुनिश्चित मान चुके हैं। ऐसे आलम में जनता तो बेचारी कुछ समझने के लायक ही नहीं है। कि वो क्या करे या न करे। अब पीयूष गोयल साहब को ही देख लीजिए। पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे वाडीज्य मंत्री पीयूष गोयल साहब का कहना है कि यह चुनाव भारत के भाग्य का निर्णय करेगा। श्री गोयल ने यह बात एक रोड़ शो के दौरान कही।
परचार अभियान में सिर्फ दो दिन और शेष रह गए हैं, ऐसे में पीयूष गोयल तकरीबन रोज़ रोड़ शो करते हुए नजर आ रहे हैं। हर सुबह केसरिया टोपी पहने, कंधे पर भाजपा का विशेष परिधान लटकाए कमल चिन्ह लगाकर अपने रोड़ शो को प्रभाव शाली बनाते हुए जनता और अपने समर्थकों के बीच बराबर संपर्क बनाए हुए हैं।
,, अबकी बार 400 पार,, के नारों के साथ ढोल और मजीरों के बीच अपनी बात भी जनता के समक्ष रख रहे हैं। गोयल साहब ने अपने एक रोड शो के दौरान यह बात कही कि इस देश का अल्पसंख्यक समुदाय भी हमारे साथ है। वोह इस् बात को मानते हैं कि परधनमंत्री एक ऐसे नेता हैं, जो यह सुनिश्चित करते हैं कि योजनाओं का लाभ बगैर किसी भेद भाव के देश की जनता तक पहुंचे। भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा जनता के भलाई के लिए हमेशा तैयार हैं और मैं भी उसी कड़ी का एक हिस्सा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *