सांस्कृतिक गतिविधियां व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण : प्रो सुनीता तिवारी 

सांस्कृतिक गतिविधियां व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण : प्रो सुनीता तिवारी

बस्ती । महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बस्ती में आज *पंडित शिव हर्ष शैक्षिक सप्ताह* के अंतर्गत छात्र शिकायत निवारण प्रकोष्ठ एवं छात्रा परिषद द्वारा डॉ रुचि श्रीवास्तव एवं डॉ नूतन यादव के निर्देशन में छात्राओं के लिए *ओपन योर हार्ट विषयक थीम * योर वायस मैटर्स* ” पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुनीता तिवारी द्वारा मां सरस्वती के प्रातिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया गया, तत्पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया । इस कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा विविध प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमें कविता, शायरी ,भजन ,गजल, गीत आदि की मनमोहक प्रस्तुति दी गई । सौम्या एवं सरिता के द्वारा महाविद्यालय से संबंधित अपने स्मरणीय अनुभव साझा किए गए । महाविद्यालय की छात्राएं नैंसी, पलक, प्रीति, और चांदनी ने कविता पाठ किया । अलीशा द्वारा शेर सुनाया गया रिमझिम द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा खुशी एवं दर्पण द्वारा गीत प्रस्तुत किए गए । अपने अध्यक्षीय संबोधन में महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुनीता तिवारी ने कहा कि महाविद्यालय में ऐसे शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होते रहना चाहिए जिससे छात्राओं में बहुमुखी प्रतिभा का विकास हो सके ।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रुचि श्रीवास्तव एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर नूतन यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ सीमा सिंह , डॉ सुधा त्रिपाठी, डॉ वीना सिंह, डॉ सुहासिनी सिंह ,डॉ संतोष यदुवंशी, श्रीमती नेहा परवीन, डॉ कमलेश पांडे, डॉ प्रियंका पांडे, कुमारी मोनी पांडे, श्रीमती पूनम यादव एवं कार्यालय स्टाफ तथा महाविद्यालय की छात्राएं उपस्थित रहीं।