पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

रायबरेली ।शहर कोतवाली पुलिस ने पत्रकार पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर   जेल भेज दिया गया। शहर कोतवाली  प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि पत्रकार सुशील सिंह को एक व्यक्ति ने शहर के हाथी पार्क के पास जानलेवा हमला कर दिया था। जिससे कि पत्रकार के सिर पर गंभीर चोट लग गयी। इसके बाद पत्रकार द्वारा लिखित शिकायत के बाद कार्रवाई करते हुये आरोपी शिवा सोनकर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।उसके पास से लूट के 11 सौ रुपए भी बरामद कर लिए गए हैं। पकड़ा गया आरोपी अस्पताल चौराहा के पास का रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *