ईट भठ्ठे पर संदिग्ध परिस्थित मे भट्ठा मजदूर कि मौत  

 पौली धनघटा थाना क्षेत्र के आबाद ब्रिक फिल्ड शिवापार (विरीतिया) मे  शनिवार को  छतीसगढ  बिहार के एक भट्ठा मजदूर की संदिग्ध परिस्थिति मे मौत हो गई । सूचना पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन कर रही है।
   जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के अबाद ब्रिक फिल्ड शिवा पार बिरतिया ईंट भट्ठे पर छतीसगढ बिहार से एक संजय निषाद 45 वर्ष अपने पत्नी सहित 6जनवरी से कार्य कर रहा था। 25 अप्रैल को उसकी पत्नी व एक लगभग 5 वर्षीय बेटे को अपने बहनोई व शाली के साथ पत्नी की छोटी बहन की शादी मे शामिल होने के लिए घर भेज दिया।
चार मई शनिवार की सुबह भट्ठे पर मौजूद  सभी मजदूर अपने-अपने कार्य पर लग गये। तो उसके साथ काम करने वाला एक संतराम नाम का मजदूर उसको कार्य पर न देख उसको ढुढते हुए उसके आवास पर गया तो आवास मे लगी एक बल्ली से लट्के हुए संजय को देख कर अवाक रह गया। और शोर मचाने लगा। शोर सुन भट्ठे के सभी मजदूर व‌ कर्मचारी भी पहुँच गये। जिसकी सूचना पर पहुँची मुकामी पुलिस शव को अपने कब्जे ले पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *