ट्रेलर की ठोकर से पिकअप चालक की मौत , पांच घायल

बस्ती 24 अप्रैल बस्ती जिले में देर रात नगर थाना क्षेत्र के तिलकपुर गांव के पास ट्रेलर ने डीजे  पिकअप को मारी ठोकर मार दी, जिससे पिक-अप चालक की मौत हो गई है। जबकि पिकअप के ऊपर बैठे पांच लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार गोंडा जनपद के खोड़ारे के कूप नगर गांव हरदौली से पिकअप लेकर नगर थाना क्षेत्र के तेलिया जोत गांव में आई बारात में जा रहा था । तिलकपुर के पास पिकअप रोककर चालक पता पूछ रहा था। कि इसी बीच ट्रेलर ने पीछे से ठोकर मार दी, इस हादसे में कूप नगर हरदौली निवासी उमेश की मौके पर मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए हैं। सूचना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *