पौली। धनघटा थाना क्षेत्र के खैरा गाँव मे इलाज के लिए जा रही महिला कि रास्ते मे जाते समय मौत हो गई । शव को पुलिस कब्जे लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के खैरा गाँव निवासी पुनिता देवी पत्नी अभिमन्यु उम्र लगभग 30 वर्ष सोमवार की शाम लगभग 9बजे पेट दर्द बताकर घर से बाहर खेत मे शौच के लिए गई रास्ते मे चक्कर खा कर गिर गई । पति अभिमन्यु रिश्तेदारी मे गया था। मौके पर पहुँची सासु व मृतका देवर इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते मे महिला कि मौत हो गई । संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सुचना पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लि भेज दिया। इस घटना से परिजनो मे कोहराम मच गया। उधर मृतका का ढाई वर्ष के बेटे अभय का रो रोकर बूरा हाल है।और अपनी दादी से मम्मी कब आयेगी कह रहा है ।
Post Views: 235