टेंट की पाइप में उतरे करंट से छात्र की मौत

प्रतापगढ़। विद्युत करंट की चपेट में आने से छात्र की मौत हो गयी। मासूम की मौत पर परिजनों मे कोहराम मच गया। लालगंज कोतवाली के हुलासगढ़ गांव में रज्जन के पुत्र शिवा सरोज 13 की शाम सात बजे करंट लगने से मौत हो गयी। वह गांव के समीप ही एक विद्यालय में कक्षा छः का छात्र था। गांव में शादी समारोह के बाद शाम को टेण्ट खोला जा रहा था। मृतक छात्र वहीं खड़ा था। लोहे की पाइप के समीप से एलटी लाइन गुजरी थी। शिवा टेण्ट की पाइप पकड़े खड़ा था। अचानक पाइप में करंट आ गया। इससे छात्र की मौत हो गयी। मृतक छात्र का पिता रोजी रोटी के सिलसिले में पूना शहर में रहता  है। मंगलवार को पिता के इंतजार में परिजन शव को घर पर रखे थे। छात्र की मौत से परिजनो मे कोहराम मच गया। हालांकि घटना को लेकर अभी तक कोई तहरीर नहीं दी जा सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *