अज्ञात वाहन की ठोकर से फूला की मौत

बस्ती। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के   नगर बाजार थाना क्षेत्र के फुटहिया ओवरब्रिज के निकट बाइक सवार मां व दो बेटों को  किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया जिससे मां की मौके पर ही मौत हो गई और एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं पर दूसरे को मामूली चोट आई है। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने घायलावस्था  में अजय को इलाज के लिए जिला अस्पताल  पहुंचा दिया।मिली जानकारी के अनुसार फूला देवी साठ वर्ष निवासनी मधुवन थाना सोनहा अपने मयके ग्राम जमोहे थाना मुन्डरेवा से बाइक पर अपने बेटे उमेश चालिस वर्ष एव अजय 25 वर्ष के साथ किसी कार्य से नगर क्षेत्र के फुटहिया की तरफ जा रही थी  कि सर्विस रोड के पास ही पहुंचते  ही   अचानक पीछे से तेज रफ्तार  के अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। फूला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, उनके बेटे अजय व उमेश घायल हो गए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *