अनियंत्रित ट्रैक्टर ने मजदूर को रौदा

 सुल्तानपुर(आरएनएस) । बल्दीराय में सड़क में मजदूरी कर रहे युवक को ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंद दिया। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में मजदूर को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेजते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार बल्दीराय थानाक्षेत्र के बघौना में कुछ दिनों से सड़क निर्माण का काम चल रहा है। दर्जनों मजदूर इसमें रात दिन काम कर रहे हैं। बीते बुधवार की रात भी यहां निर्माण कार्य चल रहा था। उसी समय मजदूरी कर रहा एक युवक जैसे ही सामान लेने के लिए जा रहा था तभी एक एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली उधर से गुजरी जो उसे रौंदती हुई निकली। हालांकि ग्रामीणों ने दौड़ाकर ट्रैक्टर ट्रॉली को रुकवा लिया। साथ ही थाने पर घटना को लेकर सूचना दी। सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तत्काल मजदूर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बल्दीराय पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूर की शिनाख्त कोतवाली नगर के चुनहा गांव निवासी गुल्लू (30 वर्ष) पुत्र रामकुमार के रूप में हुई है। एसओ आरबी सुमन ने बताया कि परिवार वालों को घटना की जानकारी देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रैक्टर चालक को हिरासत में लेकर शेष विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *