बैसिया चौराहे पर पल्सर और मोपेड बाइक में भिड़ंत तीन लोग जख्मी

कुदरहा, बस्ती:27 मार्च लालगंज थाना क्षेत्र के बैसिया चौराहे पर रिश्तेदारी से लौट रहे मोपेड सवार बुजुर्ग को पल्सर सवार ने पीछे से ठोकर मार दिया। दोनों मोटरसाइकिल सवार सड़क पर गिर पड़े और पल्सर सवार सड़क पर घसीटते सौ मीटर दूर सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने पल्सर सवार को कुदरहा में निजी अस्पताल में भर्ती कराया। एक की हालत गंभीर देख जिलास्पताल रेफर कर दिया गया। वही दूसरे का उपचार चल रहा है। मोपेड सवार बुजुर्ग की  हालत में सुधार है।
        बुधवार की देर शाम लगभग  धनघटा थाना क्षेत्र के मछली गांव निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग राजकरन अपने मोपेड बाइक से कलवारी थाना क्षेत्र के मटियरिया गांव में अपनी बिटियां के घर से वापस अपने घर जा रहे थे। बैसिया चौराहे पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे पल्सर सवार दो युवक  ने ठोकर मार दी। राजकरण और पल्सर सवार धनघटा थाना क्षेत्र के रामपुर बारहकोनी थाना धनघटा निवासी 19 वर्षीय कमल पुत्र राजशेखर और लालगंज थाना क्षेत्र के चकिया उर्फ बैरवा निवासी 20 वर्षीय साहबराम बुरी तरह से घायल हो गए। दुर्घटना देख आसपास के लोग पहुंच गए और निजी वाहन से कमल और साहबराम को निजी अस्पताल पहुंचाया। साहबराम की हालत गंभीर देख चिकित्सको ने जिलास्पताल रेफर कर दिया। जब कि राजकरण को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा पहुंचाया। जहां उपचार चल रहा है।
       इस संबंध में चौकी प्रभारी सुदीप यादव ने बताया कि घायलो का उपचार चल रहा है। एक की हालत गंभीर देख जिला स्पताल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *