प्रयागराज। जॉर्ज टाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर स्थित साकेत हॉस्पिटल पर पुलिस ने बुधवार देर शाम कुर्क करने की कार्रवाई की। यह कार्यवाही जिला अधिकारी भदोही के आदेश पर की गई। यह भवन जिसमें यह हॉस्पिटल चल रहा था वह माफिया विजय मिश्रा का बताया जाता है।
ज्ञात हो कि माफिया विजय मिश्रा इस समय जेल में निरुद्ध है। उनके खिलाफ लगातार शमनात्मक कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में साकेत हॉस्पिटल को बुधवार देर शाम लगभग 7:30 बजे कुर्क किया गया। थाना अध्यक्ष जॉर्ज टाउन ने डुगडुगी पिता कर यवाही को अंजाम दिया। यहां भर्ती सभी मरीज नए साकेत हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिए गए हैं।