महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

महिला सुरक्षा और साइबर अपराध से बचाव को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूक

बस्ती। एसडीजी इंटर कॉलेज, भुवनपुर में शनिवार को महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कप्तानगंज थाने की महिला सशक्तिकरण टीम ने विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।टीम प्रभारी एसआई अजय यादव ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए कहा कि अनजान नंबरों से आने वाली कॉल, मैसेज और लिंक से सावधान रहें। गिफ्ट फ्रॉड, पैसों का लालच देकर होने वाली ठगी तथा निजी जानकारी साझा करने से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और जागरूक रहकर ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है कार्यक्रम में महिला कांस्टेबल मनोरमा सरोज, प्रतिज्ञा, रोशनी सरोज तथा कांस्टेबल दिवाकर पटेल, अभिषेक, हर्ष चौधरी, हेड कांस्टेबल अजय यादव और कांस्टेबल अमरजीत कन्नौजिया मौजूद रहे।कार्यक्रम के समापन पर कॉलेज की प्रधानाचार्या सुमन चौधरी एवं उपप्रधानाचार्या अनीता तिवारी ने टीम प्रभारी एसआई अजय यादव को स्मृति चिह्न एवं उपयोगी पौधे भेंट कर सम्मानित किया। विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस टीम के जागरूकता प्रयास की सराहना की।