बस्ती। भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व में लम्बे समय से पार्टी संगठन में अपना योगदान देकर दल को लगातार मजबूत करने में जुटे प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह को एमएलसी बना एक कार्यकर्ता का सम्मान किया है। पार्टी के इस निर्णय से युवा जहां उत्साहित है वहीं एक बार फिर यह तय हो गया कि भाजपा में ही सामान्य कार्यकर्ता को सम्मान मिलना सम्भव है। उक्त बाते भाजपा श्रम प्रकोष्ठ व भाजपा व्यापार सभा के पूर्व जिला संयोजक रहे विनोद मणि त्रिपाठी ने व्यक्त किया।
श्री विनोद मणि त्रिपाठी ने कहा कि संतोष सिंह बस्ती मण्डल के सन्त कबीर नगर जनपद के ही रहने वाले है। उन्होंने शुरूआती पढ़ाई बस्ती जिले में रहकर पूरी की और फिर उच्च शिक्षा के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय में दाखिला लिया, जहां वह विश्व विद्यालय छात्र संघ के महामंत्री रहने के साथ साथ अध्यक्ष भी रहे। शुरू से ही जुझारू तेवर के धनी, कुशल संगठनकर्ता संतोष सिंह ने युवाओं को एकजुट कर पूरे प्रदेश में अपने संगठनान्तमक कौशल का परिचय दिया। नतीजा रहा कि पार्टी ने उन्हें युवा मोर्चा का प्रदेश प्रभारी बनाने के साथ साथ प्रदेश कार्यकारिणी में मंत्री व उपाध्यक्ष का भी दायित्व सौंपा जिसमें वह हमेशा सफल रहे। वर्तमान में भी श्री सिंह के पास भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहने के अलावा एक क्षेत्र के प्रभारी का भी दायित्व है, जिसे वह अपनी कार्यकुशलता से पूरा कर रहे है। उनके अथक परिश्रम व पार्टी के प्रति निष्ठा तथा वफादारी को देख कर ही शीर्ष नेतृत्व ने श्री सिंह को विधान परिषद सदस्य बनाकर पार्टी के लिए काम करने वाले युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरने का सार्थक कार्य किया है। जिस निर्णय का बस्ती मण्डल के ही नही वरन पूरे प्रदेश के युवा कार्यकर्ता पूरे जोश के साथ सराहना कर रहे है। विधान परिषद सदस्य बनाए जाने के बाद जिले में संतोष सिंह के समर्थको ने कई जगह इकट्ठा होकर मिठाईयां बांटी और संतोष सिंह को बधाई देने के साथ- साथ शीर्ष नेतृत्व का आभार भी जताया। इस दौरान नन्दीषश्वर दत्त ओझा, रवि चतुर्वेदी, नागेन्द्र मिश्रा, रवि दूवे, ओंमकार नाथ, संजय प्रधान, प्रतीक मिश्रा, आदर्श सिंह, अनुराग, जयराम, डाॅ. मनोज सिंह, रवि शंकर, राजेश कुमार, साहित्य पाण्डेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।