विकास के साथ-साथ गुणवत्ता युक्त शिक्षा बेहद जरूरी-  आलोक कुमार पंकज

कुदरहा, बस्ती: ब्लाक संसाधन केंद्र पर स्थापित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय परिसर मे शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा ब्लाक स्तरीय एक दिवसीय  उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन खण्ड शिक्षा अधिकारी सीपी गौंड की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि भाजपा नेता बागीश चंद्र द्विवेदी गरजन, विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे व बीडीओ आलोक कुमार पंकज ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
       मुख्य अतिथि भाजपा नेता बागीश चंद्र द्विवेदी गरजन ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षको के कठिन परिश्रम से बेसिक शिक्षा में बड़ा बदलाव आया है। जिसका उदाहरण ग्राम पंचायतो के विभिन्न स्कूलों पर देखने को मिल रहा है। भाजपा सरकार ने कायाकल्प योजना चला कर सभी मूलभूत सुविधा मुहैया करा दी है। शिक्षा क्षेत्र में  बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा निपुण अभियान चलाकर बच्चों को निपुण किया जा रहा है। अब परिषदीय विद्यालय किसी कानवेंट से कम नही है।
       विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे ने कहा कि विद्यालय के विकास में ग्राम प्रधान की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान का आपस में सामंजस  विकास की महत्वपूर्ण कड़ी है। विद्यालय का विकास करना हमारा पहला लक्ष्य है। साथ ही साथ सरकार की अन्य योजनाओ को भी गिनाया।
       खण्ड विकास शिक्षाधिकारी आलोक कुमार पंकज ने  कहा कि विकास के साथ साथ गुणवत्ता युक्त शिक्षा होना नितांत आवश्यक है। शिक्षक का दर्जा सबसे ऊंचा होता है। गुरुजन निष्ठा व लगन से अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
       खंड शिक्षाधिकारी सीपी गौंड ने बताया कि  प्रधानगण कायाकल्प योजना के तहत अधिकांश विद्यालयो के सभी पैरामीटर तो पूरा कर लिए है। डीबीटी योजना पर विस्तार से बताते हुए कहा कि अभिभावक के खाते में ड्रेस, स्वेटर व जूता मोजा का धन आने वाला है। उसे जरुर खरीदे। विद्यालय पर अभिभावकों के साथ बैठक कर प्रेरित करें। पूर्व माध्यमिक विद्यालय डेल्हवा व कस्तूरबा विद्यालय की छात्रों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत व माटी गीत प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक आनंद दुबे ने किया।
        कार्यक्रम मे ब्लाक अध्यक्ष चंद्रभान चौरसिया, ओम प्रकाश पांडे, कृष्ण कुमार चौधरी, महंथ पाल, धर्मेंद्र चौधरी, अखिलेश त्रिपाठी, पंकज पांडे, प्रदुमन शुक्ला, अजय पाल, सच्चिदानंद यादव, मनीष त्रिपाठी, ओमकार चौधरी, रवि पांडेय, सनद पटेल, रवींद्र वर्मा, डा सुनील यादव, हिमाद्री, रंजन राज, वत्सला श्रीवास्तव, ममता, अनिल चौधरी, सुभाष चंद्र, विजय पाल, उमेश, मनोज कुमार श्रीवास्तव,  अनूप कुमार सिंह, राहुल सहित शिक्षक, एसएमसी अध्यक्ष और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *