बूथ जीत गये तो चुनाव जीत जायेंगें-महेन्द्रनाथ यादव

बस्ती । समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर विचार किया गया। पार्टी पदाधिकारियों, बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुये महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। पार्टी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी को लोकसभा प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैंदान में उतारा है। कार्यकर्ता पूरी ताकत से जीत सुनिश्चित करने के लिये जुट जाय।
सपा जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि बूथ स्तर के   पदाधिकारी स्थिति की समीक्षा कर लें और जन संवाद बनाये रखेें। कहा कि बूथ जीत गये तो चुनाव निश्चित रूप से जीत जायंेगे। बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। मतदाता भाजपा के दमनकारी, साम्प्रदायिक धु्रवीकरण के नीतियों से परेशान है। पेपर लीक की घटनाओं से बेरोजगारों में आक्रोश है। हमें जन-जन तक सपा के नीति, कार्यक्रम का संदेश पहुंचाकर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिये जुट जाना होगा। पी.डी.ए. की एकजुटता से जीत मिलेगी।
मासिक बैठक में विधायक राजेन्द्र चौधरी, कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’, पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, मो. स्वालेह, रन बहादुर यादव, राजेन्द्र चौधरी, प्रमोद यादव आर.डी. गोस्वामी आदि ने बूथ स्तर के तैयारियों पर जोर दिया। कहा कि लोकसभा का यह चुनाव जीतना बडा लक्ष्य है। कार्यकर्ताओं की ताकत, मतदाताओं के सहयोग से इसे पूरा करना होगा। कहा कि वातावरण सपा के पक्ष में है और मतदाता परिवर्तन का मन बना चुके हैं।
मासिक बैठक में गुलाब सोनकर, रऊफ, रजनीश पाठक, राहुल सोनकर, पंकज मिश्र, रहमान सिद्दीकी, हृदयराम यादव, विपिन त्रिपाठी, आमिश खान, राजेन्द्र यादव, रामचरित्र यादव, राजेश यादव, धीरसेन निषाद, राजू सिंह, युनुस आलम, पंकज निषाद, राहुल सोनकर, प्रभाकर वर्मा, विश्वम्भर चौधरी के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *