अरबाज खान की नई फिल्म गुल गुले बकावली का हुआ ऐलान, मोशन पोस्टर जारी

मलाइका अरोड़ा से तलाक लेने के बाद लगभग 6 साल बाद अरबाज खान ने बीते साल 24 दिसंबर को अपनी प्रेमिका और मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से निकाह किया था।शूरा से शादी के बाद अरबाज ने अपनी पहली फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम गुल गुले बकावली है।इस फिल्म दिग्गज अभिनेता संजय मिश्रा भी नजर आएंगे।अब निर्माताओं ने गुल गुले बकावली का पहला मोशन पोस्टर जारी कर दिया है, जो दिखने में बेहद दिलचस्प है।
निकिता दत्ता और इला अरुण भी गुल गुले बकावली का महत्तवर्पूण हिस्सा हैं। फिल्म में राजू आशू, राजेश शर्मा और अखिलेंद्र मिश्रा भी अपनी अदाकारी की जादू चलाते दिखाई देंगे।इस फिल्म के निर्देशन की कमान राज आशू ने संभाली है तो वहीं एम शिव कुमार, अमित अवस्थी और पंचम सिंह इस फिल्म के निर्माता हैं।गुल गुले बकावली के बाद अरबाज नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म सेक्शन 108 में नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
रिलायंस एंटरटेनमेंट भारतीय फिल्म उद्योग के दिग्गजों में से एक है और इसने कई सफल फिल्मों का निर्माण किया है। कुछ समय पहले ही रिलीज हुई फिल्म ‘डृश्यम 2Ó भी रिलायंस एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी थी।
गुल गुले बकावली मूवी की रिलीज की तारीख अभी तक घोषित नहीं की गई है। हालांकि, मोशन पोस्टर के रिलीज होने से यह संकेत मिलता है कि फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।
गुल गुले बकावली मूवी  की कहानी अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन मोशन पोस्टर से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म हो सकती है।
गुल गुले बकावली मूवी  के मोशन पोस्टर को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चा है और लोग फिल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
गुल गुले बकावली मूवी  एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रतिभाशाली कलाकारों, अनुभवी निर्देशक और भरोसेमंद निर्माता के साथ, यह फिल्म दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने का वादा करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *