सरयू स्नान घाट पर डूब रहे दो युवक को जल पुलिस द्वारा बचाया गया

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। प्रभु श्री राम की पावन नगरी श्री अयोध्या धाम में आज सरयू स्नान घाट पर सुमित झा पुत्र लाल किशोर झा निवासी तरबगंज जनपद गोंडा के है व दूसरा संतोष तिवारी पुत्र रामकिशोर पता सेक्टर 11 निवासी चंडीगढ़ का हैं। जो जल बैरिकेटिंग के पार जाकर स्नान करने के दौरान अचानक जल के तेज बहाव से गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे ड्यूटी पर तैनात जल पुलिस प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य,कांस्टेबल नित्यानन्द यादव,कांस्टेबल सुरेन्द्र यादव, कांस्टेबल मनोज पाल व स्थानीय नाविक प्रदुम माझी, चंदन माझी,शामिल रहें। जल पुलिस की टीम ने तत्काल तत्परता दिखाते हुए बिना अपनी जान की परवाह किए तत्काल गहरे पानी में रेस्क्यू कर दोनों युवक को सुरक्षित बाहर निकाला और उनके परिवार को सुपुर्द किया जिसके कार्य को देखकर उनके परिवार के साथ स्थानीय लोगों ने जल पुलिस की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया।अयोध्या में जल पुलिस की तैनाती से अक्सर डूबते लोगों को बचाने में समर्थ होने के साथ लोगों में सुरक्षा की भावना को बढ़ावा मिलता है। पुलिस की इस साहसिक कार्य से जनपद अयोध्या ही नहीं आस पास के अन्य जिलों के साथ जमकर सराहना किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *