सामूहिक रूद्राभिषेक के लिये किया 108 हनुमान चालीसा का पाठ

बस्ती। शनिवार को सनातन धर्म चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अमहट घाट स्थित सिद्धेश्वर मन्दिर पर विश्व कल्याण हेतु 108 हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।
कार्यक्रम में धर्म रक्षा अभियान के संयोजक राजेश मिश्र ने कहा कि सम्पूर्ण विश्व में सनातन धर्म ही एक मात्र ऐसा धर्म हैं, जो सम्पूर्ण विश्व के मानवता की रक्षा कर सकता है इसलिए सनातन धर्म में शक्ति संचार की अद्भुत व्यवस्था हैं, श्री हनुमान जी शक्ति, और संगठन के स्रोत हैं, इसलिए धर्म रक्षा अभियान में 108 श्री चालीसा के पाठ का आयोजन किया गया।
हनुमान चालीसा पाठ होने के बाद महाशिवरात्रि पर्व पर होने वाले सामूहिक रुद्राभिषेक हेतु भूमि पूजन किया गया और लोगों ने द्विव्यता से इसे पूर्ण करने का संकल्प लिया।
इसी क्रम में सनातनी भण्डारे का भी आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिला संयोजक प्रमोद पाण्डेय, राहुल मिश्र एवं अपूर्व शुक्ल ने महाशिवरात्रि पर्व पर विशेष आयोजन की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा किया।
इसी क्रम में संध्या मिश्रा, संगीता सिंह, मंजू गुप्ता,  गीता देवी, चन्द्रावली, शिवेश शुक्ल, मुकेश कुमार, अनीस कुमार चौधरी, पौरुष उपाध्याय, जैनेन्द्र कुमार शुक्ल, सौरभ कुमार बोस, महेंद्र सिंह, अरुण भारती, दिनेश सिंह, प्रतीक मिश्र, नागेन्द्र मिश्र, नवीन प्रधान, विशाल मिश्रा एडवोकेट के साथ अन्य लोगों ने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

वशिष्ठ कैरियर इंस्टीट्यूट के स्थापना दिवस पर आयोजन 25 से
बस्ती। शहर के  कोचिंग सेंटर वशिष्ठ कैरियर इंस्टीट्यूट आवास विकास कॉलोनी के  तीसरे स्थापना दिवस पर अनेक आयोजन किये गये हैं।
कोचिंग सेंटर  वशिष्ठ के संचालक शोभित शुक्ल ने बताया कि इस  अवसर पर 25 फरवरी को अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। वशिष्ठ परिवार ने सफल शैक्षणिक यात्रा के तीन वर्ष पूरे होने पर प्रसन्नता व्यक्त किया। बतायाकि वशिष्ठ कैरियर इंस्टीट्यूट आईआईटी, जेईई और नीट की फाउंडेशन क्लास में छात्रों को सफलता दिलाने का बेहतर विकल्प साबित हो रहा है।
शोभित शुक्ल ने बताया कि 25 फरवरी रविवार को प्रातः 10 बजे से श्रीराम चरित मानस का अखण्ड पाठ आरंभ होगा और सोमवार 26 फरवरी को अखण्ड पाठ पूर्णाहुति के उपरांत हवन यज्ञ और सायं 6 बजे से भण्डारा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *