मैसेंजर ऑफ पीस के द्वारा दिया गया विश्व शांति का संदेश

बस्ती। मैसेंजर ऑफ पीस का चिन्ह बनाकर प्रतिभागियों ने विश्व शांति का संदेश दिया, बताते चले कि चंद्रगुप्त मौर्य, चन्द्रगुप्त मौर्य प्रभा वंश महिला महाविद्यालय में स्पेशल इंट्रोडक्टरी कोर्स फ़ॉर बीएड प्रतिभागियों ने मैसेंजर ऑफ पीस का चिन्ह बनाकर विश्व शांति का संदेश दिया, टोली लीडर वर्षा दुबे, अंशिका दुबे, प्रीति सिंह, शालिनी चौधरी, सुर्मिला चौधरी आदि के द्वारा टेंट पिचिंग रंगोली बिना बर्तन के भजन बनाना क्विज आदि कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर कर हिस्सा लिया गया है, लीडर ऑफ़ द कोर्स लीडर ट्रेनर और जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड सत्या पांडेय और जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट व लीडर ट्रेनर स्काउट कुलदीप सिंह ने प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार की तालियों, नियम प्रतिज्ञा, झंडा गीत, स्काउट गाइड का इतिहास, उत्पत्ति, स्काउट गाइड के आधार भूत तत्व, फ्री बीइंग मी, सर्फ स्मार्ट, गांठ बंधन, टेंट पिचिंग आदि के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए विभिन्न प्रकार की तालिया का अभ्यास भी कराया कार्यक्रम का संचालन शहनुमा अंजुम ने किया, इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक वंशराज मौर्य, प्रबंधक अनिल मौर्य, प्राचार्य डॉ अनीता मौर्या, विभागाध्यक्ष सुनील गौतम, नीलम मौर्य, सरोज मौर्य, तान्या शुक्ला, सौम्या शुक्ला, प्राची कुमारी दिव्या कुमारी, सुमन कुमारी, सरस्वती आदि की सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *