एक बार फिर विश्व ने महर्षि दयानंद सरस्वती को उनके द्वि -जन्म शताब्दी पर अमित श्रद्धांजलि दी-आचार्य सुरेश जोशी

🥝🥝 ओ३म् 🥝🥝
##महर्षि द्वि-जन्म शताब्दी
##आचार्य सुरेश वैदिक प्रवक्ता
🧘 महर्षि दयानंद याद आये🧘
एक बार फिर विश्व ने महर्षि दयानंद सरस्वती को उनके 🌹 द्वि -जन्म शताब्दी 🌹 पर अमित श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर ## छोटा टंकारा लालगंज में श्रषि भक्तों ने अभूतपूर्व रचनात्मक भूमिका निभाई। स्मरणीय कार्यक्रम के कुछ विवरण इस प्रकार हैं।
🏵️ प्रीति भोज/ संगोष्ठी 🏵️
##200 वीं जन्म जयंती का प्रारंभ जिला आर्य उपप्रतिनिधि सभा के यशस्वी प्रधान 🇮🇳 ओमप्रकाश आर्य 🇮🇳 द्वारा दिए गए प्रीति भोज द्वारा हुई । प्रीति भोज से पूर्व 200 वीं जन्म जयंती मनाने के लिए समस्त जनपद के आर्यों ने 🥕मनोरमा व क्वानो 🥕 नदी के संगम पर स्थित आर्य समाज मंदिर लालगंज को ##छोटा टंकारा लालगंज बस्ती यह नाम दिया और वैदिक जयघोष के साथ सभी आर्य जन कर्तव्य पथ पर चल पड़े।
🪷 तुमुल शंखनाद 🪷
सर्वप्रथम जिला सभा के प्रधान व भामाशाह आदरणीय ओमप्रकाश जी प्रथम अंशदान देकर आर्यों के उत्साह को चरमोत्कर्ष पर पहुंच दिया।
🌲🌲 शीर्ष नेतृत्व 🌲🌲
##छोटा टंकारा आर्य समाज लालगंज के वर्तमान प्रधान गिरजा शंकर दूबे जी ने इस कार्य का नेतृत्व अपने हाथ में लेकर समर भूमि में प्रथम कदम रखा।
🌻 ग्राम देवता रथ यात्रा 🌻
जिला सभा के प्रधान द्वारा इस यात्रा के लिए सारथी सहित निशुल्क आधुनिक रथ🚗 चतुष्पद वाहिनी 🚗 को समर्पित किया।
🦚 ग्राम देवता भूमिका 🦚
इस कार्यक्रम में ग्राम फरेंदा सेंगर। सरस्वती ज्ञान मंदिर विहरा बाजार महाराज गंज। सदानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय ग्राम ऐंठी। ग्राम कौड़ीकोल। ग्राम खिरिहवा। ग्राम वैहार। ग्राम धोबहट। श्रद्धांजलि मांटेसरी स्कूल नरहरिया कलवारी। ग्राम गंगापुर माझा। ग्राम निरंजन पुर। ग्राम रखोना। ग्राम वर्तनियां। ग्राम जिगिना देव ने तन-मन-धन से सहयोग दिया।
🌸 विशिष्ट आर्य जन🌸
आदरणीय कौशल किशोर आर्य, आदरणीय शिवप्रसाद तिवारी, आदरणीय आचार्य अग्निहोत्री, आदरणीय अवधेश यादव, आदरणीय शिव पूजन आर्य, आदरणीय मनीष मेंहदीरत्ता, आदरणीय वेद बाबू मेंहदीरत्ता, आदरणीय विनोद कुमार, आदरणीय राम प्रकाश यादव, आदरणीय चंद्रप्रकाश उपाध्याय, आदरणीय शेष कुमार, आदरणीय उमाशंकर उपाध्याय, आदरणीय गरुढ़ ध्वज पांडेय , आदरणीय मंत्री आर्य समाज लालगंज संतोष जी।पवन कुमार जी, राजेन्द्र जी ने अपनी बहुमूल्य सेवाएं प्रदान की।
💐 युवा संगठन शक्ति 💐
अभिषेक द्विवेदी, बुद्धि सागर दूबे,गरिमा दूबे, सुभाष,संदीप,चंदन, श्रवण, उपेन्द्र शर्मा, वशिष्ठ जी गोयल।। देवव्रत आर्य पुरोहित आर्य समाज मंदिर सूर्ती हट्टा आदि ने स्वयं सेवा का अद्वितीय कार्य किया।
🧘 राम-लक्ष्मण जोड़ी 🧘
स्व०निर्भय मुनि के पौत्र व इंजीनियर स्व० शिव शंकर दूबे के पुत्र द्वय 🔥 राहुल दूबे एवं राजन दूबे की जोड़ी ने लखनऊ से आकर अविस्मरणीय सहयोग दिया। अपने वाहन से विद्वानों को लखनऊ से लालगंज व लालगंज से लखनऊ तक पहुंचाया। कार्यक्रम में श्रम,सेवा के साथ तन-मन-धन से सहयोग देकर वैदिक रीति से अपने पिता व पितामह🌴 श्राद्ध व तर्पण 🌴 करके इतिहास रचा।

🌼 समर्पित -प्रचारक 🌼
जनपद बस्ती के अवकाश प्राप्त प्रशासनिक अधिकारी एवं उभरते हुए क्षेत्रीय भजनोपदेशक श्री सत्येन्द्र वर्मा जी ने भोजपुरी भाषा में वैदिक गीत गाकर लोगों के महर्षि दयानंद के ऋण से उऋण होने की प्रेरणा की। आपने एक सप्ताह तक महर्षि दयानंद सरस्वती २०० वीं जन्म जयंती के लिए निष्काम सेवा प्रदान की।
📢 विशाल शोभायात्रा 📢
लालगंज के प्रधान गिरजा शंकर दूबे के नेतृत्व में तीन[३] किलोमीटर लंबी शोभा यात्रा निकाली गई जिसमें सर्व-प्रथम पंक्ति पर 🌴 देश भक्ति 🌴 के गीत। दूसरी पंक्ति में 🚩 राम नरेश लवकुश इंटर कालेज बारीघाटा 🚩 के २०० छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया। तीसरी पंक्ति में 🚕 उपदेश मंडल 🚕 आर्य समाज व महर्षि दयानंद के उपकारों का गुणगान गा रहा था। चौथी व अंतिम पंक्ति में ## ऋषि गाथा को सुनकर प्रजाजन भाव-विभोर हो रहे थे।इस शोभा यात्रा की 🕉️ लघु फिल्म 🕉️ भी बनाई गई है।जिन आर्यो को 🍁शोभा यात्रा फिल्म 🍁 देखनी है वो आर्य समाज मंदिर लालगंज के प्रधान गिरजा शंकर दूबे जी से संपर्क कर सकते हैं।
🪷 यज्ञ वेदी का श्रृंगार 🪷
स्त्री आर्य समाज मंदिर टांडा की बहन किरन बाला आर्या व बहन सीमा आर्या ने यज्ञ शाला का अद्भुत चित्रकला से श्रृंगार किया। पांच किलो गौ-घृत।हवन सामग्री।यज्ञ पात्र व आसन आर्य समाज मंदिर लालगंज के दान दिया एवं विद्वानों के लिए घर से स्वदेशी जलपान लेकर आई।
🏵️ लालगंज को गोद लिया 🏵️
आदरणीय चंद्र मुनि वानप्रस्थी जी ने आर्य समाज मंदिर लालगंज को गोद लिया है और अपना शेष जीवन आर्य समाज मंदिर लालगंज को देकर क्षेत्र में आर्य समाज को विस्तार देने का संकल्प लिया है।
🌞 वेदज्ञान अमृत वर्षा 🌞
सहारनपुर से विद्वान पं० सुरेन्द्र जी। लखनऊ से पं०नेम प्रकाश त्रिपाठी। बाराबंकी से पंडिता रुक्मिणी वैदिक भजनोपदेशिका। आर्य समाज लालगंज के पुरोहित जी ने वेदज्ञान की अमृत वर्षा से लोगों को वैदिक धर्म में दीक्षित होने की प्रेरणा की।
🏹 धनुर्वेद कला प्रदर्शन 🏹
आधुनिक अर्जुन द्वारा शब्द भेदी वाण चलाकर वैदिक शस्त्र विद्या का महत्व लोगों को बताया।
🌻 मंत्र पाठ से यज्ञ-प्रसाद 🌻
कार्यक्रम के अंतिम सत्र में सभी ऋषि भक्तों ने मंत्र पाठ के साथ यज्ञ प्रसाद ग्रहण किया।
🌸 दुख-हर्ता दुखहरण 🌸
आर्य पाचक दुःख हरण जी ने 100% शुद्ध, सात्विक व मधुर भोजन कराकर सबके हृदय में स्थान बनाया।जो भी भोजन करता था दुख हरण की प्रशंसा करता नजर आया।
🌲 अनुराग लक्ष्य समाचार 🌲
पत्रकार संगठन संघ के अध्यक्ष पत्रकार हमारे अत्यंत प्रिय आदरणीय विनोद उपाध्याय जी ने अपनी पूर्ण शक्ति के साथ समाचार पत्रों में महर्षि दयानंद सरस्वती 200 वीं जन्म जयंती कार्यक्रम को प्रचारित प्रसारित किया और दैनिक जागरण समाचार पत्र ने भी लालगंज पेज पर सूचना प्रसारित किया।
अत्यंत हर्षोल्लास, उत्साह, समर्पण प्रेरणा के साथ इस कार्य क्रम का समापन हुआ।
आचार्य सुरेश चंद्र जोशी
🚩 वैदिक प्रवक्ता 🚩
आर्यावर्त साधना सदन पटेल नगर दशहराबाग बाराबंकी उत्तर प्रदेश ☎️ 7985414636☎️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *