वाशी रेलवे स्टेशन का खूबसूरत कारनामा, नीचे गिरा इंसान निकला सुरक्षित,,,,,

अनुराग लक्ष्य, 13 फरवरी
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुम्बई संवाददाता ।
आज हम भले ही हिंदू मुस्लिम सिक्ख ईसाई जैसे धार्मिक बंधनों से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं लेकिन जब जब बात इंसानियत की आती है तो इंसानियत ही जीतती नज़र आती है। इसका एक उदाहरण वाशी रेल्वे स्टेशन पर देखने को मिला। नवी मुंबई के वाशी रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों ने ट्रेन पटरी के नीचे फंसे वेयक्ति को एक जुट होकर सुरक्षित निकाला।
किसी यात्री ने इस हादसे को पूरे इकतालीस मिनट के वीडियो को शेयर कर दिया।
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह यात्रियों की भीड़ ट्रेन के सामने आकर ट्रेन को थोड़ा ऊपर उठा कर यात्री को बाहर निकाल ने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। और अंततः यह कोशिश रंग लाई और यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। यात्री पूरी तरह सुरक्षित है, कोई गंभीर चोट भी नहीं आई है।
इस घटना से यह तो साबित हो ही जाता है कि हैं आज हम भले ही हिंदू मुस्लिम सिक्ख ईसाई की बेड़ियों में कैद हैं लेकिन हम पहले इंसान हैं, और इंसानियत सबसे बड़ा धर्म और मज़हब।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *