बस्ती 13 फरवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के भिमलजोत तिवारी गांव के दुवौलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत 14 वर्षीय किशोर बिगत चार दिनों से लापता है जिसके लापता होने के कारण पूरा परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है परिवार जनों का कहना है की शिवांश पांडे, राम सुमेर सिंह इंटर कॉलेज पिपरा बृजलाल में कक्षा 9 में पढ़ाई करता है 9 फरवरी को दोपहर बाजार गया था तब से वह नहीं लौटा है परिवार वालों ने बहुत जगह उसे ढूढा पर नहीं मिला। दुबौलिया थाने में इसकी प्राथमिकी की भी दर्ज करा दी गई है।