पंडित ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान के छात्र शिव प्रकाश त्रिपाठी का भी केंद्रीय विद्यालय उड़ीसा में हुआ चयन

बस्ती 12 फरवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के पंडित ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान के छात्र शिव प्रकाश त्रिपाठी (कार्तिक पंडित)
पिता – श्री आशुतोष मणि त्रिपाठी पता – ग्राम सिसवा बरुवार ,पोस्ट – सिहारी सरदहा ,जिला – बस्ती (272190)का चयन केंद्रीय विद्यालय उड़ीसा केILUPPAIKUDI में हुआ है। पंडित ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान की इस वर्ष की यह दूसरी उपलब्धि है। अनुराग लक्ष्य  ने कल यह खबर जारी करते  हुए बताया था कि ऐश्वर्या वर्मा का चयन केंद्रीय विद्यालय जम्मू में हुआ है।
यह जानकारी देते हुए कार्तिक ने  कहा कि गुरु और माता-पिता के आशीर्वाद से ही यह उपलब्धि मिली है जिसमें गुरु राजेश आर्य सर का बहुत बड़ा योगदान है ।
पंडित ज्वाला प्रसाद संगीत सेवा संस्थान के प्रबंधक विनोद कुमार उपाध्याय ,शिक्षक राजेश आर्य, सचिव संतोष श्रीवास्तव शिक्षिका कुमारी ज्योति सहायक सूचना निदेशक श्री प्रभाकर त्रिपाठी ,राष्ट्रीय कवि डॉ राम कृष्ण लाल जगमग, राकेश तिवारी ,राजेंद्र उपाध्याय लवकुश सिंह , वशिष्ठ पांडे ,सर्वेश श्रीवास्तव, संदीप शुक्ला सहित अनेक लोगों ने बधाई दी है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *