जल जीवन मिशन एलईडी वैन की गाड़ी को दिखाई हरी झंडी

 

रूधौली बस्ती –14 फरवरी  ब्लॉक परिसर रूधौली में मंगलवार को जल जीवन मिशन की हर घर नल जल योजना के प्रचार प्रसार के लिए एलईडी वाहन को बीडीओ की अनुपस्थिति में एडीओ पंचायत अवधेश एवं एडीओ पंचायत एग्रीकल्चर पीएन मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहां उपस्थित डीपीएमओ दीपांशु चंद्रा ने बताया कि ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए ब्लॉक से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वाहन को रवाना किया गया है।जो प्रत्येक ग्राम पंचायत में जाकर लोगों स्वच्छ जल पीने व उपयोगिता को बताने का कार्य करेंगे।एलईडी वाहन के माध्यम से लोगों को शुद्ध पानी के उपयोग और उसे संरक्षित करने सहित दूषित पानी पीने से बचने के लिए जागरूक किया जाएगा। एडीओ ने कहा कि रूधौली ब्लॉक क्षेत्र के हर परिवार को शुद्ध जल मिले इसके लिये केंद्र व राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है।जल निगम डीसी सुरेंद्रनाथ मिश्रा भी टीम के साथ लोगों को जागरूक कर रहे हैं। इस मौके पर एडीपीसी अभिषेक,बबिता गौतम,फिरोज अहमद,पंकज सिंह,विजय यादव,संतोष आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *