जिले में 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी पी.ई.टी. की लिखित परीक्षा 

जिले में 08 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न होगी पी.ई.टी. की लिखित परीक्षा

25 व 30 अक्टूबर एवं 01 नवम्बर को दो पालियों में आयोजित होगी परीक्षा

बहराइच 14 अक्टूबर। परीक्षा नियंत्रक, उ.प्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ द्वारा 25 व 30 अक्टूबर एवं 01 नवम्बर को दो-दो पालियों में आयोजित होने वाली प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा (पी.ई.टी.) की लिखित परीक्षा हेतु जनपद में 08 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र हेतु स्टैटिक एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किये गये है। अपर जिला मजिस्ट्रेट अरूण कुमार को नोडल अधिकारी (परीक्षा) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दो पालियों में आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा की प्रथम पाली में पूर्वान्ह 10ः00 बजे से मध्यान्ह 12ः00 बजे तक तथा द्वितीय पॉली की परीक्षा अपरान्ह 03ः00 बजे से अपरान्ह 05ः00 बजे तक सम्पन्न होगी।

यह जानकारी देते हुए जिला मजिस्ट्रेट श्री पाण्डेय ने बताया कि परीक्षा केन्द्र परीक्षा केन्द्र आज़ाद इण्टर कालेज हेतु प्रधानाचार्य मनोज कुमार पाण्डेय को केन्द्र व्यवस्थापक, बीईओ मुख्यालय को स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा एसडीएम नानपारा को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है। राजकीय इण्टर कालेज के लिए प्रधानाचार्य नागेन्द्र कुमार को केन्द्र व्यवस्थापक, बीईओ रिसिया को स्टैटिक व एसडीएम महसी को सेक्टर मजिस्ट्रेट, किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लिए प्राचार्य डॉ. विनय सक्सेना को केन्द्र व्यवस्थापक, बीईओ पयागपुर को स्टैटिक व एसडीएम कैसरगंज को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

परीक्षा केन्द्र महाराज सिंह इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. श्री प्रकाश गुप्ता को केन्द्र व्यवस्थापक, बीईओ फखरपुर को स्टैटिक व एसडीएम पयागपुर को सेक्टर मजिस्ट्रेट, महिला पी.जी. कालेज हेतु प्राचार्या डॉ. प्रिया मुखर्जी को केन्द्र व्यवस्थापक, बीईओ तजवापुर को स्टैटिक व अतिरिक्त अधिकारी/अतिरिक्त मजिस्ट्रेट द्वितीय श्रीमती नीतू रानी को सेक्टर मजिस्ट्रेट, राजकीय बालिका इण्टर कालेज के लिए प्रधानाचार्या श्रीमती मधु यादव को केन्द्र व्यवस्थापक, बीईओ नवाबगंज को स्टैटिक व उप जिला मजिस्ट्रेट/अति. मजिस्ट्रेट प्रथम अमिता यादव को सेक्टर मजिस्ट्रेट, तारा महिला इण्टर कालेज की प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता भारती को केन्द्र व्यवस्थापक, बीईओ महसी को स्टैटिक व एसडीएम सदर को सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इण्टर कालेज के लिए प्रधानाचार्य जसवन्त सिंह को केन्द्र व्यवस्थापक, बीईओ बलहा को स्टैटिक व एसडीएम न्यायिक महसी सौजन्य कुमार विकास को सेक्टर मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।

:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः