भाजपा ने की जिला मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा: नन्हें लाल लोधी पिछड़ा मोर्चा और संजय राव बने अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिले में सांगठनिक नियुक्तियों के तहत विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अनुभवी कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार, संगठन को लंबे समय तक मजबूती देने वाले और पूर्व जिला महामंत्री नन्हें लाल लोधी जी को पिछड़ा मोर्चा (OBC मोर्चा) का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
इसी क्रम में, पूर्व में भाजपा के जिला मंत्री के रूप में शानदार कार्य कर चुके संजय राव जी को उनकी सक्रियता और सांगठनिक क्षमता को देखते हुए अनुसूचित मोर्चा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
दोनों नेताओं की नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय जी ने हर्ष व्यक्त करते हुए दोनों नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई दी है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इन दोनों वरिष्ठ एवं अनुभवी नेताओं के नेतृत्व में जिले में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियां जन-जन तक पहुँचेंगी।
दोनों नेताओं को नई जिम्मेदारी मिलने पर जिले के स्थानीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने खुशी जताई है। नवनियुक्त अध्यक्षों ने भी शीर्ष नेतृत्व और जिलाध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।