प्राथमिक शिक्षक संघ कार्यकारिणी का विस्तारः अभिषेक जायसवाल मंत्री बने

बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई रामनगर द्वारा बुधवार को कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रसेन मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अभिषेक जायसवाल को मंत्री, अनिल कुमार मौर्या तथा अशरफ अली को उपाध्यक्ष, संतराम वर्मा को ऑडिटर चुना गया। विस्तार के उपरांत सभी पदाधिकारियों ने शिक्षक हित में काम करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसका पूरे मनोयोग से निर्वहन किया जाएगा। ब्लॉक अध्यक्ष इंद्रसेन मिश्रा ने कहा कि गत दिनों शिक्षकों के स्थानांतरण हो जाने से कुछ पदाधिकारी दूसरे जनपद में चले गए थे इसके उपरांत कार्यकारिणी में कई पद रिक्त हो गए थे। संगठन के हित को देखते हुए रिक्त पदों पर पदाधिकारी के रूप में शिक्षक मनोनीत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हम शिक्षकों के समक्ष सबसे बड़ा मुद्दा पुरानी पेंशन का है। पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है सरकार को इसे अभिलंब लागू करना चाहिए। पुरानी पेंशन के लिए एनजेसीए की अगुवाई में होने वाली महाहड़ताल के लिए सभी शिक्षक और कर्मचारी कमर कस चुके हैं।
बैठक में पप्पू सक्सेना, गुरुलाल वर्मा, शमसुल हुदा, राजकांत, अजय कुमार, मजहर आलम, अब्दुल कयूम, ज्ञानेश्वर शुक्ल, निखिलेश मिश्र, अंकित चौधरी, अरविंद कुमार जायसवाल, परवेज अख्तर, रज्जव अली, अनिल विभाकर, सुनील चौधरी, राजेश कुमार, अंगद कुमार सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और सदस्य गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *