विश्व योग दिवस पर हर्रैया ब्लॉक मुख्यालय में लगा सामूहिक योग शिविर

विश्व योग दिवस पर हर्रैया ब्लॉक मुख्यालय में लगा सामूहिक योग शिविर

 

बस्ती। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हर्रैया ब्लॉक मुख्यालय परिसर में रविवार को भव्य सामूहिक योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हर्रैया मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योगाभ्यास किया।योग शिविर में कुंवर आनन्द प्रताप सिंह ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया।।इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता ब्लॉक प्रमुख योगेंद्र सिंह ने कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है जिसे आज पूरा विश्व स्वीकार कर रहा है। उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक प्रभावी जीवन पद्धति है। नियमित योग से व्यक्ति निरोग, ऊर्जावान एवं सकारात्मक जीवन जी सकता है।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शिव चरण जैसवाल, मंडल प्रभारी राजेश त्रिपाठी, , वरिष्ठ भाजपा नेता राम सिंगार ओझा, पूर्व चेयरमैन रज्जू गुप्ता, मंडल महामंत्री शक्तिदीप पाठक, मंडल उपाध्यक्ष वेदप्रकाश त्रिपाठी, मंडल मंत्री रबी पाण्डेय, गिरजा शंकर द्विवेदी, अमरनाथ शुक्ल, देवशरण शुक्ल, अनिल कुमार शुक्ल, सुरेन्द्र सोनकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने तथा समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर ही स्वस्थ और समृद्ध समाज का निर्माण किया जा सकता है।